मनाया गया पूर्व प्रधानाचार्य की चौथी पुण्यतिथि
मनाया गया पूर्व प्रधानाचार्य की चौथी पुण्यतिथि
चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि, किया गया पौधारोपण
गोरखपुर –5 जुलाई दिन शनिवार को भीटी रावत स्थित रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज के पुर्व प्रधानाचार्य रामदास यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई।
आरडी पब्लिक स्कूल जोन्हिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आरटीओ गोरखपुर रामवृक्ष सोनकर ने सबसे पहले चित्र पर पुष्प माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। और वृक्षारोपण करने के साथ ही विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
कार्यक्रम विद्यालय संचालक अशोक यादव ने उन्हें याद करते हुए कहां की शिक्षा के क्षेत्र में नेक काम करने वालों के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अशोक यादव ने कहा कि उनकी याद में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही आरडी पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है जो शिक्षा के क्षेत्र में आगे चलकर एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में विनय कुमार प्रधान सहायक,संतोष गुप्ता, अविनाश विश्वकर्मा (प्रधानाचार्य),पूर्व प्रधानाचार्य बलवंत सिंह यादव, मौजूद रहे और इनके अलावा आरपी यादव,कमलेश,धीरेंद्र,संतोष, जगदीप समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगढ़ भी उपस्थित थे।
