मक्का का दाना फैक्ट्री को डिलीवरी करने के नाम पर 5 करोड़ हड़प्पा केस दर्ज

मक्का का दाना फैक्ट्री को डिलीवरी करने के नाम पर 5 करोड़ हड़प्पा केस दर्ज
गोरखपुर –जालसाजों ने कियान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को मक्का डिलीवरी करने के नाम पर जालसाजो ने 5 करोड़ हड़प लिए हैं ।एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन जालसाजों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कियान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड जिसका कार्यालय सहारा उपहार बिल्डिंग दाउदपुर में है। जिसके एच आर अमित कुमार पांडे पुत्र अरविंद कुमार पांडे है ।एकजालसाज ने फैक्ट्री में मक्का का दाना सप्लाई करने के लिए फैक्ट्री के कर्मचारियों से संपर्क किया। सौदा तय के बाद 8 जनवरी 2025 को मिसर्स दिव्यांश एग्रो के प्रोपराइटर को ईमेल कर दो रैंक भेजने का ऑफर दिया गया। 13 जनवरी को फर्म के खाते में रकम भेज दिया गया। जो 5 करोड रुपए था। इसके बाद जालसाजो ने मक्का का दाना नहीं भेजा और कूटरचित तरीके से खराब मक्का का दाना भेजने का प्लान बनाया। जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने उसे रुपया वापस करने को कहा ,लेकिन रुपया वापस नहीं किया। कंपनी के एच आर ने एसएसपी से मिलकर शिकायत किया। आदेश पर पुलिस ने जालसाज साहब शुभांकर पांडेय फर्म प्रोपराइटर प्रीति कुमारी मयूर बाघ के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। उक्त संदर्भ में सहजनवा तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया ने बताया आप के द्वारा हमारे संज्ञान में आया है परिसर में जो भी समस्या है उसका जांच कर समाधान कराया जाएगा ।