महिला उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

0

*महिला उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा*

 

*संतकबीर नगर – धनघटा ।*केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी व भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करती है लेकिन सरकार का दावे को मातहद अधिकारी पलीता लगाने में लगे है। महिला उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उक्त बातें धनघटा तहसील के बकौली कला में रविवार को भारतीय महिला महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक नासूर बन गया है। कार्यालय में बगैर सुविधा शुल्क के लिए कोई कार्रवाई नहीं होती है। भ्रष्टाचार की वजह से अनेक पीड़ित कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हैं। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा है। स्थानीय पुलिस के मिली भगत से कच्ची शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यदि महिला उत्पीड़न, कच्ची शराब के धंधों पर अंकुश नहीं लगा तो भारतीय महिला महासभा आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी।

बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शोभा देवी व संचालन अनारी देवी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य संरक्षक इंद्रमणि गौतम, मीरा मिश्रा, इंद्रावती देवी, अतवारी देवी, संगीता देवी, लालमति देवी, सोना देवी, कैलाशी देवी, सुशीला देवी, कर्मा देवी, आशा देवी, सीमा देवी, बुढ़ाना देवी, निशा देवी, लालमती देवी, आशा देवी, राम भवन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...