महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप।

0

महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप।

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच
आज का भारत लाइव

बहराइच। शहर के छोटी बाजार निवासी एक महिला का शव उसके घर में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे। सभी ने महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी नागेश्वर नाथ द्विवेदी की बेटी दीनू का विवाह शहर के कोतवाली नगर के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी रिंकू त्रिपाठी के साथ हुआ था। रिंकू का मकान प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर के पीछे स्थित है। महिला के भाई रोहित द्विवेदी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बहन दीनू की ससुराल के लोगों ने पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर सोमवार को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। मायके में सूचना दी गई। मायके के लोग काफी संख्या में मृतक महिला के घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जायेगी जाएगी। मालूम हो कि मृतक महिला का विवाह वर्ष 2016 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...