महिला का नकाब खींचने के विरोध में सपा महिला महासभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

0

Oplus_16908288

समाजवादी पार्टी महिला महासभा के द्वारा महिला के नकाब खींचने के विरोध में राष्ट्रपति महोदया के सापेक्ष जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन।

 ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जनपद अंतर्गत समाजवादी पार्टी की महिला महासभा की महिला कार्यकत्रियों द्वारा बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाने के कुक्कृत के विरोध में राष्ट्रपति महोदय के सापेक्ष जिला अधिकारी को पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्षा द्वारा एक लिखित ज्ञापन दिया गया

आपको बताते चले की समाज वादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्षा जयन्तीरा यादव अपने कार्यकत्रियों के साथ राष्ट्रपति महोदय के सापेक्ष जिला अधिकारी को एक लिखित ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने दर्शाया की बीते दिनों

बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाने और इस कुकृत्य के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ दिए गए बयान बहुत ही निंदनीय है।

यह बयान महिलाओ के प्रति दूषित मानसिकता कोई दर्शाता है।

किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच हो ही नहीं सकती। यह एक गंदी सोच है इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम ही है।

आज समाजवादी पार्टी की महिला सभा जनपद- संत कबीर नगर उपरोक्त कृत्य और बयान की घोर निंदा करती है।

एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम करता है वही इस सरकार में बैठे लोग महिलाओं के प्रति ऐसी विकृत मानसिकता रखते हैं

भारतीय संस्कृति में महिला का घूँघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है।भारतीय महिला के घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओ की अस्मिता और सम्मान पर हमला है अपितु भारत की संस्कृति को भी तार तार करना है। और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध के श्रेणी में आता है।

ऐसे समाज के विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे विकृत मानसिकता रखने वालों को तत्काल उनके पद से बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज की जाय।

क्योंकि जब तक ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोग प्रतिष्ठित पद पर रहेंगे तब तक ना देश का भला होगा और ना समाज का भला होगा इसलिए ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से वंचित कर देना चाहिए। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते समय – प्रिया पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा), मालती जी, किरण, अनीता भारती,दिपिका,विपता ,छोहाड़ी, कौशल्या, मनोरमा, पूनम, शारदा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...