महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में 3 गिरफ्तार।
महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में 3 गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को एक महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में थाना बेलहर कला की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
आपको बताते चले की थाना बेलहर कला पर दिनांक 23 फरवरी 2026 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया की वादी की पुत्री घर के सामने स्थित गुटके सिगरेट की दुकान पर बैठी थी।
अचानक तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से गुटका लेने के लिए मोटरसाइकिल से रुके दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे थे उसमें से एक व्यक्ति वादी के पुत्री के पास गुटका व सिगरेट लेने के बाद अचानक उसे व्यक्ति द्वारा वादी की पुत्री के गले का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन कर भाग जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहर कला पर मु0 अ0 स0- 37 /2026 धारा 304 (2) 317 (2) बी0 एन0 एस0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को अरुण पुत्र अशोक यादव निवासी बरई टोला वार्ड नंबर03 थाना कोतवाली खलीलाबाद दूसरा मोहम्मद अफजल उर्फ दोने पुत्र मोहम्मद रईस निवासी पठान टोला वार्ड नंबर 14 थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा तीसरा व्यक्ति रमाकांत जायसवाल पुत्र स्व0 रमाकांत जायसवाल निवासी मोती नगर वार्ड नंबर 22 थाना कोतवाली खलीलाबाद इन सभी तीनों अभियुक्तों को जंगल बेलहर के पास से गिरफ्तार कर कर तलाशी के दौरान एक अदद लॉकेट पीली धातु की बरामद कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी कर्मचारीगण वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र कनौजिया उप निरीक्षक मातिबर सिंह यादव कांस्टेबल मनीष चंद कांस्टेबल लक्ष्मीकांत तिवारी
