महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव महिला बैरक का किया निरीक्षण

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव महिला बैरक का किया निरीक्षण
बच्चों को वितरित किये उपहार वन स्टाप सेन्टर की व्यवस्थाओं को परखा
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महाराज सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के जिला महिला चिकित्सालय में मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव द्वारा मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. संजय खत्री, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोतीपुर हर्षिता तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय व अन्य के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कन्याओं हेतु उनकी माताओं को बच्चियों की ड्रेस, जानसन बेबी किट, नाश्ता, केक व अन्य उपहार का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। इसके उपरान्त श्रीमती यादव ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया एवं हाॅट कुक्ड योजनान्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बर्तन का वितरण किया।
कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीमती यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं समाज में नारी का स्थान सदैव ही उच्च प्रतिष्ठित रहा है। शक्ति के विभिन्न स्वरूपों में हम नारी की ही पूजा सभ्यता व संस्कृति के उदय से करते आए हैं। नारी सृजन का भी प्रतीक है। परिवार का विकास नारी के गर्भ में पल रहे शिशु के जन्म के साथ ही अपना भावी स्वरूप ग्रहण करता है। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के माध्यम से सरकार में शामिल प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित जनसामान्य को जागरूक करने हेतु हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। मिशन के उद्देश्य यह भी है कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आए तथा महिलाएं व बच्चे विशेषकर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चांे के समग्र विकास पर केन्द्रित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 अभियान समाज मंे व्यापक मानसिक परिवर्तन लाकर महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को प्रेरित कर रहा है। सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं के लिए विकास के अवसरों की वृद्धि कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान प्रदेश की जनता की व्यापक भागीदारी के माध्यम से अपने लक्ष्य ओर बढ़ रहा है। महिलाएं सशक्त होगी, बेटियां सुरक्षित होगी तो उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की अवधारणा को भी सार्थक सिद्ध करेगा। इस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन ’सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ को मिशन शक्ति बढ़ावा दे रहा है।
इसके उपरान्त मा. उपाध्यक्ष ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों को कपड़े, बिस्किट व चाकलेट इत्यादि का वितरण किया। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए बन्दियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखने हेतु रोटी व सब्ज़ी को खाकर देखा तथा भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। श्रीमती यादव ने कारागार परिसर में पौधरोपण भी किया। कारागार के निरीक्षण के उपरान्त महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सलारगंज स्थित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण कर सेन्टर की प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि पीड़ित महिलाओं को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चैधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, कारागार अधीक्षक राजीव कुमार व जेलर अजय कुमार झा मौजूद रहे।