महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 15 अक्टूबर। मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में एक दर्जन से अधिक पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय।
महिला जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष यादव ने थाना पयागपुर अन्तर्गत ग्राम गाैंदौरा अरकापुर नि. शबाना पुत्री मो. हासिम, थाना हरदी के ग्राम भिरवा नि. बानो पत्नी साबिर, थाना रूपईडीहा के ग्राम रायपुर दा. कल्यानपुर नि. जैतून पत्नी रज्जब अली व खैरहनिया नि. रेनू देवी पत्नी स्व. अनिल कुमार, थाना रिसिया के ग्राम बभनी सैदा नि. आरती देवी पत्नी दीपू पुत्री देवारी, लक्ष्मी नरायन, थाना मुर्तिहा के ग्राम अहिरनकुटी नि. सुबी पुत्री अली अहमद, कोतवाली नगर के मो. किला नि. नाजमा पत्नी मो. युसुफ, थाना मोतीपुर अन्तर्गत रामपति पत्नी मालिक, थाना बौण्डी के ग्राम नन्दवल नि. सुमन पत्नी तिलक राम, ग्राम बेटौरा सरसठ नि. फूलमती पत्नी त्रिवेनी, खुटेहना चौकी अन्तर्गत खुशबू पत्नी विकास साहनी, थाना विशेश्वरगंज के रनियापुर गोबरही नि. ऊषा देवी पत्नी प्रेमनाथ, थाना मटेरा के लुखारी नि. नन्दिनी वर्मा पत्नी सुनील कुमार व थाना मटेरा के बुलबुल नेवाज़ नि. शहनाज़ पत्नी इरफान के प्रकरणों की सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी श्रद्वा पाण्डेय, पीडीडीआरडीए मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।