महाशिवरात्रि के पावन पर पर आयोजित हुई महा आरती

0

महाशिवरात्रि के पावन पर पर आयोजित हुई महा आरती

सदर विधायक ने पक्का पोखरा शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को दिए ₹10 लाख

संत कबीर नगर-महाशिवरात्रि पर्व की संध्या पर शहर में भगवान शिव और माता पार्वती की बारात निकली। इस बारात में शामिल भूत, प्रेत और अन्य विभिन्न पौराणिक पात्र का आकर्षण का केंद्र बने रहे।बारात देर शाम पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भगवान शिव की आरती उतारी। रास्तेभर भगवान शिव की बारात को देखने लोग उमड़े। कई स्थान पर लोगों ने बारात की पूजा -अर्चना भी की।
इस दौरान बनारस की तर्ज पर बड़े ही उल्लास के साथ भगवान शंकर में भक्त झूमते नजर आए। बारात में ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे, भूत-प्रेत आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान शिव की बारात को देखने शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग काफी संख्या में पहुंचे। बारात बरईटोला से होते हुए माली टोला, समय माता मंदिर चौराहा, और फिर पुरानी तहसील स्थित पक्का पोखरा पर पहुंचा । यहां सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद उनकी आरती उतारी। वहीं , जनपद की खुशी के लिए आराध्य देव शिव से सुख -समृद्धि की कामना की।

सदर विधायक ने पक्का पोखरा शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को दिए ₹10 लाख

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पक्का पोखरा स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपने विधायक निधि से मंदिर ट्रस्ट को ₹10 लाख दिया,
उन्होंने कहा कि यह मंदिर काफी आकर्षक होगा। ताकि आगामी वर्षों में यह मंदिर भव्य और सुंदर दिखाई दे। मंदिर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन के साथ बनाया जाए। जिससे कि श्रद्धालुओं को पूजा और दर्शन के लिए सुविधा मिल सके।
इस मौके पर आयोजक मंडल शक्ति केंद्र प्रभारी शंभू यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, आलोक यादव, कृष्णा गुप्ता, राहुल यादव, विशाल मोदनवाल, मुन्ना चौहान, श्याम नारायण तिवारी , नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में भक्तगण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...