महाकुंभ भगदड़ में घायलों और मृतकों की सूची सार्वजनिक करे सरकार, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

0

महाकुंभ भगदड़ में घायलों और मृतकों की सूची सार्वजनिक करे सरकार, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले हुई भगदड़ में मरने वालों और घायल की सूची जारी करने समेत घटना की न्यायिक जांच को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। प्रयागराज कुंभ मेले में बीते सप्ताह भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
इसके विरोध में मंगलवार को कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा और शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में सभी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण रूप से नाकाम है।
कहा कि हजारों लोग कुंभ मेले में परिवार से बिछड़ गए, लेकिन सरकार झूठ बोल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमरनाथ शुक्ला ने कहा कि कुंभ मेले में शासन और प्रशासन ने मानवता को तार तार कर दिया है। सभी ने मौत और घायलों के आंकड़े सार्वजनिक करने और घटना की न्यायिक जांच करने की मांग की। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पूजा भारती, कमला सोनी, इरम ठाकुर, मुकुंद जी शुक्ल, हमजा शाहिद, मुनऊ मिश्र, तारिक बेग, अब्दुल मुईद चौधरी, डॉ हलीम अहमद, जगदीश सिंह, मो फरीद, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, मो बशीर, हीरा लाल, इंद्र कुमार यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...