मारपीट और छेड़खानी की पीड़िता न्याय के लिए लगा रही अधिकारीयों के चक्कर।

0

Oplus_16908288

जमीनी विवाद मारपीट और छेड़खानी को लेकर पीड़िता अधिकारियों के चक्कर लगाने को है मजबूर।

कब करेगी पुलिस विभाग सही ढंग जांच कब मिलेगा पीड़िता को न्याय।

कब होंगे छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट -के0 पी0 मौर्य  !

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी दयाराम ग्राम सरफरा थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर द्वारा 13 जुलाई 2025 के बाद से ही विपक्षी त्रिलोकी पुत्र बैजनाथ मुकेश पुत्र त्रिलोकी, संतीरा पत्नी त्रिलोकी, नेहा पुत्री त्रिलोकी जो इस गांव के निवासी हैं मुकेश के द्वारा प्राथमिक की पीड़िता की लड़की को अपने साथ पकड़ कर तालाब में गलत उद्देश्य से शारीरिक संबंध बनाने के ले गए थे ले जाते समय तथा पानी में जोर जबरदस्ती करने से पीड़िता की लड़की के द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल के खेतों में धान की रोपाई करने वाले लोग मौके पर आए तब जाकर पीड़िता की लड़की की इज्जत बची, लेकिन उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा घसीटने के करण पीड़िता की लड़की काफी चोटिल हुई विपक्षी द्वारा ले जाते समय गलत हरकत करने की वजह से शरीर पर कई जगह नाखूनों से खरोच लगा जिससे मेरी लड़की घायल अवस्था में पहुंच गई। पीड़िता द्वारा जब इसकी शिकायत विपक्षी के घर वालों से करने गए तो सभी लोगों ने मिलकर मार पीट भी किया जिससे प्रार्थनी को गंभीर चोटें आई तथा उसकी बेटी का सर भी फूट गया। जिसकी सूचना मुकामी थाने पर दिया गया, मगर मेहदावल थाना ने पीड़िता और उसकी बेटी की मेडिकल करना भी जरूरी नहीं समझा और आज तक कोई कार्रवाई मेहदावल थाना द्वारा नहीं किया गया और ना ही जांच किया गया। पीड़ित परिवार बुरी तरीके से डरा हुआ है और अपना घर छोड़कर दूसरे यहां रहने को मजबूर है उसको डर है कि विपक्षी द्वारा पुनः मारा पीटा जा सकता है।

जिसको लेकर आज पीड़िता दूसरी बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लिखित ज्ञापन दिया और ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी संत कबीर नगर को भी अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...