मार्ग दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की हुई मौत, छाया मातम

0

*मार्ग दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की हुई मौत, छाया मातम* 

 

*धनघटा थाना क्षेत्र की सोनडीहा गांव का है मामला*

 

धनघटा- संतकबीर नगर ।

 

धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित सोनडीहा गांव निवास एक 26 वर्षीय युवक की शनिवार की देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र की हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत अंतर्गत सोनडीहा गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र जनार्दन पत्नी के लिए दवा लेने के लिए घर से हैंसर बाजार चौराहे पर गया हुआ था। वापस आते समय जैसे ही वह सोनडीहा मोड़ पर पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर तड़पने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और घायलावस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाएं जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामभर पीएम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चंद्रशेखर के पिता जनार्दन की मौत करीब 20 वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। बड़ा होने पर चंद्रशेखर मां फूलमती एवं बहन कविता व भाई विवेकानंद की देखरेख की जिम्मेदारी उसी पर थी। चंद्रशेखर की पत्नी चांदनी का ऑपरेशन लगभग 1 सप्ताह पूर्व गोरखपुर में हुआ है। चंद्रशेखर के पास दो छोटी-छोटी बेटियों 4 वर्षीय अनन्या व 2 वर्षीय भूमि भी है। चंद्रशेखर की मौत से पूरा परिवार ही उजड़ गया है। पारिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...