लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।
Oplus_16908288
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की शहादत दिवस एवं लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय जी के नेतृत्व में मनाई गई।
तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने आज ही के दिन देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण की आहुति दी थी और इंटेलीजेंस ब्यूरो की पक्की सूचना के बाद भी अपने सुरक्षा कर्मियों को नहीं हटाया और देश हित में अपने प्राण की आहुति दे दी। देश के मान सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया 1971 के युद्ध में अमेरिका के सामने झुकने से इनकार करते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े किए और 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को भारत के सामने शरणागत कराया । आज सत्ता में बैठे देश के प्रधानमंत्री ने देश के मान सम्मान को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है। ट्रंप बार बार देश के प्रधानमंत्री और देश का अपमान कर रहा है फिर प्रधानमंत्री चुप है और बिहार चुनाव में जाकर जनता के सामने उल जलूल बात कर रहे हैं लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी पंडित नेहरू जी के साथ मिलकर देश की रियासतों को एक साथ मिलाकर एक अखंड भारत बनाने में अभूतपूर्व सहयोग दिया और देश को तोड़ने वाली RSS जैसी संगठनों पर सशर्त प्रतिबंध भी लगाया ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, दिलशाद अफसर, शांति देवी, अजय सिंह, मो नजीर, बिट्टू सिंह, राजीव गोंड, रमेश पांडेय, मोइन अंसारी, हीरालाल, परवेज अख्तर, वीरेंद्र मद्धेशिया, चंद्रमणि त्रिपाठी, निसार अहमद, दयाशंकर चौधरी, सुग्रीव पासवान, फैजान खान, मिथिलेश चौधरी, अभिषेक, रवि शर्मा, दीपक सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
