लंका से अयोध्या वापस लौटने पर भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

0

लंका से अयोध्या वापस लौटने पर भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

देवताओं ने पुष्पवर्षा करके किया स्वागत

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर भगवान को सौंपी राजगद्दी

कार्यक्रम में बरेली व स्थानीय कलाकारों ने मचाई धूम

बहराइच।बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका में रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता सहित अयोध्या वापस आये। इस दौरान सीमा पर भाई भरत ने भगवान राम और सीता का भव्य स्वागत किया तथा देवताओं ने इस दौरान पुष्प वर्षा की। उसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बिसातखाना परिसर में हुआ। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम का राजतिलक कर पुष्प वर्षा की।बहराइच में 12 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार की रात नगर के बिसातखाना पंडाल में माता सीता सहित भगवान श्रीराम का राजतिलक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।राज्याभिषेक में प्रथम तिलक “वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा” चौपाई के साथ पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर राजगद्दी भगवान राम को सौंप दी।कार्यक्रम में बरेली से आये कलाकारों की ओर से लीला का मंचन किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन एवं कीर्तन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जय जय अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राधा रमन यज्ञसैनी, राहुल रॉय, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,सुदामा मिश्रा,मनोज गुप्ता,नन्हे लाल लोधी,विनय जैन,दुर्गेश पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, अंशुमान यज्ञसैनी,महेश गुप्ता,सौरभ मिश्रा,उर्मिला शुक्ला आदि शामिल हुए।

 

आज का भारत लाइव न्यूज

ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...