खटौली में निर्माणाधीन सीएम मॉडल स्कूल का DM ने किया निरीक्षण।
गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यायल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, एक्स ई एन पीडब्लूडी आर0के0 पाण्डेय, ओ0एस0डी0 राकेश कुमार उपस्थित रहे।
