खराब बीज व नकली दावाओ की जांच हेतु कृषि विभाग द्वारा चलाया गया मुहिम

0

👉 *खराब बीज व नकली दावाओ की जांच हेतु कृषि विभाग द्वारा चलाया गया मुहिम*      

👉 *टीमे गठित कर बीज भण्डारो पर की गयी छापेमारी* 

संत कबीर नगर जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बीज प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील धनघटा मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसील खलीलाबाद मे भूमि संरक्षण अधिकारी सी पी सिंह एवम् उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे व तहसील मेहदावल में डा0 सर्वेश कुमार यादव एवम उप जिलाधिकारी मेहदवाल की टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।

तहसील धनघटा मे कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 05 बीजों के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 12 दुकानों का निरीक्षण कर 5 बीजों के नमूने ग्रहण किया गया । तहसील मेहदावल मे 24 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 20 नमूना ग्रहण किया गया। दो दुकानदार (न्यू किसान बीज भंडार, मेहदावल और मौर्या बीज भंडार, डाडिया) को दुकान बंद करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे बीजों की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 51 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 3 दुकानों को नोटिस जारी कर कुल 30 ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रबी सीजन में बुवाई कार्यक्रम तेजी से चल रहा अतः बीज, खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...