कमरे का ताला तोड़कर घर में रखा जेवर गहने अनाज चुराने का पट्टीदारों पर पीड़ित ने लगाया आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 07 मार्च 2026 को कोतवाली खलीलाबाद थाना में आने वाले तामेश्वर नाथ पुलिस अंतर्गत ग्राम नैनीडीहा निवासिनी द्वारा अपने देवर पर घर का ताला तोड़कर घर में रखा गहने जेवरात अनाज तथा कीमती सामान चुरा लेने और घर पर अपना ताला लगाने के संबंध में आज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले कि पीड़िता कांति देवी पत्नी राम सहाय ग्राम नैनीडीहा द्वारा अपने देवर शिव कुमार पुत्र कुबेर नाथ, पत्नी किनावती द्वारा मेरे घर का ताला तोड़कर घर में रखा कीमती सामान जेवर तथा घर में रखा अनाज आदि सामान कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए मेरे घर से चुरा लिए और घर के दरवाजे पर अपना ताला लगा दिए है जिसकी शिकायत 112 नंबर पुलिस को जानकारी दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींच का ले गई।
पीड़िता ने तामेश्वर नाथ पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत किया, कोतवाली खलीलाबाद को भी प्रार्थना पत्र दिया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित के पति का कहना है कि चौकी की पुलिस विपक्षियों से मिलकर उनकी ही सुन रहे है।मेरी कही भी सुनवाई नहीं हो रही है।
