जंगल बेलहर में चकबन्दी विभाग द्वारा जनचौपाल का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को।
संतकबीर नगर –
दिनांक 08 अप्रैल 2026 को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनय कुमार सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत सबसे पुराने ग्राम जंगल बेलहर में आगामी दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से ग्राम में स्थित प्राईमरी विद्यालय के प्रांगण में चकबन्दी विभाग की ओर से जन चौपाल का आयोजन कर ग्राम की चकबंदी सम्बन्धी जन समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया जायेगा।
जिसमें मौके पर चकबन्दी विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगें।
