जंगला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत बीस लाख मूल्य के जेवर उड़ाए ।
Oplus_16777216
जंगला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत बीस लाख मूल्य के जेवर उड़ाए ।
धनघटा थाना क्षेत्र के औटना गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना ।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औटना भैसही में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत बीस लाख रुपये मूल्य के जेवर उड़ा दिए। चोरों ने घर मे लगे जंगले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से आसपास गांवों में दहशत का माहौल छा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ, प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम औटना में बीती रात राम समुझ पुत्र स्व पूर्णमासी का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। इस बीच चोरों ने मौका देख घर मे लगे जंगले को तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने पूरे घर को खंगाला। घर मे अलमारी, संदूक में रखे सोने चांदी के आभूषण व कपड़े उठा ले गए। चोरो ने गांव निवासी टीकोरी पुत्र स्व भूलई के घर को निशाना बनाया। घर का जंगला तोड़ अंदर घुसे चोरो ने अलमारी व सन्दूख में रखा सोने चांदी के आभूषणों के साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घरों में बीस लाख रुपये मूल्य के जेवरों की चोरी हुई। मंगलवार की सुबह सोकर उठे दोनों परिवारों के लोगो ने घरों में बिखरे सामान को देख पैरों नीचे जमीन खिसक गई। चोरी की खबर क्षेत्र में जंगल मे आग की तरह फैल गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
