जिले की ग्राम पंचायतों के लिए मॉडल बना सिंहपुर में निर्मित रतन सिंह खेल मैदान

0

जिले की ग्राम पंचायतों के लिए मॉडल बना सिंहपुर में निर्मित रतन सिंह खेल मैदान

गांव के पर्यटन व आर्थिक विकास में सहभागी बना मनरेगा योजना से विकसित खेल मैदान

कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल में हुनर तराश रहीं ग्रामीण प्रतिभाएं

रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 06 सितम्बर। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक कौशल, टीम वर्क तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए विश्व की सर्वश्रेष्ठ पाठशाला खेल मैदान हैं। शैक्षणिक संस्थान तथा पुस्तकों के सहारे ज्ञान तो अर्जित किया जा सकता है लेकिन टीम भावना के साथ कार्य करते हुए किसी लक्ष्य को प्राप्त करने, कल्पना का उपयोग कर अपनी सीमाओं को चुनौती देने के लिए खेल मैदान ही सबसे उपयुक्त स्थान है। खेल के मैदान बच्चों को सक्रिय रहने, स्वस्थ आदतें विकसित करने, जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने तथा हार कर भी कार न मानने का जज़्बा पुस्तक पाठ के माध्यम से प्राप्त नहीं किया जा सकता है। बल्कि इसके लिए हमें खेल के मैदान में आना होता है।
खेल मैदान के महत्व को स्वीकार करते हुए आकांक्षी ब्लाक की ग्राम पंचायत सिंहपुर ने मनरेगा योजना के सहयोग से ग्राम के युवाओं एवं बच्चों के लिए गांव के आंगन में शानदार खेल मैदान का विकास कर यह सुनिश्चित किया कि किसी को खेलने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खेल मैदान के अभाव में गांव के प्रतिभावान युवक-युवतियां मायूस नहीं होंगे, अब उन्हे खेल प्रशिक्षण के लिए शहर की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, जो कि आर्थिक रूप से भी कठिन था। गांव में खेल मैदान विकसित हो जाने से युवक-युवतियों को अपने हुनर का रियाज़ कर जिला, मण्डल, राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा जिससे दूसरे बच्चे भी प्रेरित होंगे।
देखने और सुनने में यह बात बहुत आसान लगती है लेकिन वास्तविकता यह है कि मनरेगा के तहत खेल मैदान के निर्माण के लिए कई स्तरों पर बदलाव लाया गया। मैदान के निर्माण कार्य से जहां स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिला। वहीं समतलीकरण रनिंग ट्रैक और खेल सुविधाओं के निर्माण में सैकड़ों लोगों को काम मिला जिससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ। ग्राम पंचायत सिंहपुर में निर्मित रतन सिंह खेल मैदान में सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, और वॉलीबॉल के लिए सुविधाएँ विकसित की गई हैं। खेल मैदान के विकास में सामुदायिक सहभागिता के तहत स्थानीय पंचायत मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी तथा पी.ओ. संदीप सिंह व अवर अभि. मोनू सोनी जैसे अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।
रतन सिंह खेल मैदान के निर्माण से स्थानीय युवाओं को कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कई युवाओं ने स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुछ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की दिशा में अपने कदम बढ़ाये। खेल मैदान ने युवाओं और बच्चों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति रूझान पैदा किया। खेल मैदान की रनिंग ट्रैक सुबह-शाम हर उम्र के ग्रामवासी की चहल कदमी की गवाह बन रही है जिससे जनस्वास्थ्य में सुधार हुआ है। खेल मैदान के रूप में युवाओं को एक ऐसा मंच मिला है जहां से वे न केवल खेल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं बल्कि सामुदायिक एकता को मजबूत करने और अपनी पहचान स्थापित करने में भी सक्षम हुए हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, बीडीओ संदीप सिंह व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) प्रमोद कुमार यादव द्वारा 15 अगस्त 2023 को संयुक्त रूप से मनरेगा खेल मैदान का उद्घाटन किया था। मनरेगा योजना अन्तर्गत निर्मित खेल मैदान ने जहां निर्माण व रख-रखाव के कारण लोगों को रोज़गार के अवसर पर उपलब्ध कराएं वहीं बेहतर सुविधाओं के कारण आये दिन आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों ने भी गांव के पर्यटन विकास तथा स्थानीय लोगों के लिए आय के नए अवसर पैदा कर गांव के आर्थिक विकास को सहारा दिया। ग्राम पंचायत सिंहपुर में निर्मित खेल मैदान जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक मॉडल बन गया है। आकांक्षी ब्लाक हुज़ूरुपर में ही 04 अन्य स्थानों पर खेल मैदान का निर्माण पूरा हो चुका है त्था अन्य ग्राम पंचायतों में खेल मैदान चिन्हीकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...