जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता 12 व 13 मार्च को।
Oplus_16908288
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 06 मार्च।
क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच द्वारा वर्ष 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग हेतु 02 दिवसीय खेल प्रतियोगिता प्रस्तावित है। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 12 मार्च 2026 को जूडो, बॉक्सिंग, तीरन्दाज़ी, हॉकी एवं कबड्डी तथा 13 मार्च 2026 को हैण्डबाल, वालीबाल, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आयु के सम्बन्ध में खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र अथवा नगर पालिका द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड छाया प्रति टीम मैनेजर या संस्था द्वारा प्रमाणित कराकर खिलाड़ियों की सूची प्रतियोगिता तिथि के एक दिवस पूर्व सम्बन्धित जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए मो.न. 9140350847, 9580242764 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
