जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रुप से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रुप से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन।
हमारी शान है तिरंगा-हमारी पहचान है तिरंगा
“हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अन्तर्गत नागरिकों में देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जाग्रत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रुप से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन
संत कबीर नगर- आज दिनाँक 14 अगस्त 2025 को आगामी स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अन्तर्गत जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जाग्रत करने के उद्देश्य से विकास भवन से मौलाना आजाद इण्टर कालेज तक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा रैली में भारी संख्या में राजस्व व पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण, NCC, मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बच्चों और कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया गया व हाथों में तिरंगा थामकर फ्लैग मार्च किया । जिसके दौरान सभी ने एकजुट होकर “जय हिंद” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया । इस आयोजन ने आमजन में राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। “हर घर तिरंगा अभियान 2025” का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है । यह तिरंगा यात्रा भारत माता, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है । इस अभियान के माध्यम से हम न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाना चाहते हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना चाहते हैं ।
इस दौरान सीडीओ संतकबीरनगर, अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित पुलिस व राजस्व के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
