जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की मौत, पिता ने उठाया सवाल, जेल प्रशासन ने किया अलग ही दावा

0

जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की मौत, पिता ने उठाया सवाल, जेल प्रशासन ने किया अलग ही दावा

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

जिला कारागार में गैर इरादतन हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की शुक्रवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेयपुरवा निवासी लालाराम (31) जिला कारागार में निरुद्ध था। वह गैर इरादतन हत्या के मामले में 26 जुलाई 2024 को जेल भेजा गया था। तभी से वह कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार रात को अचानक बंदी की तबियत खराब हुई तो जेल प्रशासन ने उसे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब ढाई बजे इलाज के दौरान बंदी लालाराम की मौत हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जेल अधीक्षक राजेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बंदी को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके चलते मौत हुई है। वहीं पिता राम सागर का कहना है कि उनका बेटा 11 मार्च को पेशी पर आया था, तब सब ठीक था। उन्होंने जिला कारागार प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...