झींगहा घाट पर लापता 10 वर्षीय युवराज की तलाश जारी, सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमें !
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम की सकुशल वापसी के लिए दुआ कर रहे लोग !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
झींगहा घाट पर नहाने के दौरान नदी में लापता हुए 10 वर्षीय युवराज की तलाश लगातार जारी है। बालक की खोज में जुटी टीमें कड़ी मशक्कत कर रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
युवराज के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग बेसब्री से उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी निगाहें नदी में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। वहीं, इस घटना से इलाके में भी चिंता का माहौल है।
मासूम युवराज की तलाश जारी रहने के बीच शहरवासियों ने भी उसकी सकुशल वापसी के लिए दुआएं मांगी हैं। हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही युवराज का पता चल सके और परिवार को राहत मिले।
