जनपद संतकबीरनगर में चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा
*जनपद संतकबीरनगर में चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा*
*अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी चोट*
*चोरी की चारपहिया गाड़ी, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व लगभग 5 लाख रु0 नकद बरामद*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर-* जनपद अंतर्गत आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान जनपद में हुई सबसे बड़ी चोरी की घटना का खुलासा किया गया जिसमें चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा किया गया।
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय व प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह के गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य 02. मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य को बालूसाशन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी किया गया ।
*प्रथम घटना-* दिनांक 01.10.2025 को वादी अनिल कुमार यादव पुत्र राधेश्याम निवासी भगता थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत अपने वाहन होण्डा मोबिलियो कार से जमीन देखने घोरखल गायत्री पुरम आया था, जहां से अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
*द्वितीय घटना-* दिनांक 03.12.2025 को वादी श्री प्रार्थी विजय चन्द्र चौधरी पुत्र रामवृक्ष चौधरी निवासी बरडाड़ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि चमनगंज चौराहे पर स्थित मेरी दुकान व मकान के दरवाजे के सामने से रात्रि में बोलेरो गाड़ी चोरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
*तृतीय घटना-* दिनांक 26.01.2026 को वादी श्री सलीम खान पुत्र रफीक खान निवासी मथुरा खुर्द थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने भाई गोले की बोलेरो गाड़ी लेकर बरदहिया बाजार करने आया था, रात्रि में उक्त गाड़ी सरदार ढ़ाबा के समीप खड़ी करके बाजार करने हेतु बरदहिया बाजार चला गया था, बाजार करके जब वापस आया तो मेरी गाड़ी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य ।बरामदगी का विवरणः-
01 अदद बैगनार कार ।
20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा ।
लगभग 5 लाख रु0 नकद ।
02 अदद मोबाइल ।
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश शाह द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है, मैं गैग का लीडर हूं । हम लोग चारपहिया वाहनों की चोरी करते है तथा उससे प्राप्त धन को आपस में बाटकर अपना जीविकोपार्जन करते है । हम लोग उत्तर प्रदेश राज्य से गाड़ियों की चोरी करके बिहार ले जाकर कम दामों में कबाडियों को बेच देते है तथा कुछ गाड़ी दूर दराज अन्य लोगो को बेच देते है । रमेश शाह द्वारा बताया गया कि वैगनार कार में जो गांजा है उसे मै ज्यादा पैसे की चाह में बेचने के लिए ले जा रहा था । मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य तथा परमेश्वर सोनी पुत्र टेगारी शाह निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जनपद मोतीहारी चम्पारण बिहार राज्य हम तीनों लोग साथ में मिलकर रात्रि में रोड पर या रोड के किनारे खड़ी गाडियों की रेकी करते है और मौका पाकर चोरी कर बिहार ले जाकर कबाड़ियों व अन्य व्यक्तियों को बेच देते है । उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से इतना पैसा लेकर चलने के बारे में पूछा गया तो बता रहे है कि साहब हम लोग गाड़ी चोरी व पुरानी गाडियों के खरीद विक्री का काम करते है । गाड़ी खरीदने के बहाने रेकी भी करते है, यदि कही ठीक ठाक गाड़ी मिल जाती है तो हम लोग चोरी न करके गाड़ी खरीद कर बिहार में ले जाकर बेचते है, जिससे समाज में लोग यह समझे कि हम लोग पुरानी गाड़ियों को उत्तर प्रदेश राज्य से बिहार राज्य ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं ।
अपराधिक इतिहास
01. रमेश शाह
• मु0अ0सं0 128/2021 धारा 379,413,414 भादवि थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 189/2021 धारा 379,411,415,419,420,467,468,471 भादवि थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 201/2021 धारा 379,411 भादवि0 थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 58/2008 धारा 414 भादवि थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
• मु0अ0सं0 01/2026 धारा 317(4),317(5),318(4),182(ए) बीएनएस थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
• मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
• मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
• मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, हे0का0 विवेक कुमार राय, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 अरूण हलवाई ।
प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री सतीश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री सुरेश यादव, उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह, हे0का0 अजय कुमार सिंह, हे0का0 अमित कुमार सिंह, का0 अंगद यादव, का0 अनूप यादव ।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, उ0नि0 श्री अजीत कुमार, उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, का0 जितेन्द्र सोनी, का0 बलराम यादव ।
प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह, हे0का0 रामललित, का0 ज्ञानप्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष गुप्ता ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।
