जाना था इजराइल पहुंच गया रूस, 1.50 लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप।
Oplus_16908288
जाना था इजराइल पहुंच गया रूस, 1.50 लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत एक व्यक्ति को जाना था इजराइल पहुंच गया रूस।
आपको बताते चले कि ध्रुव चंद्र अग्रहरी पुत्र दुखी प्रसाद अग्रहरी ग्राम गोरयाभार थाना कोतवाली जनपद संत कबीर नगर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि रामतौलन कनौजिया पुतरंगत प्रसाद साकिन हमरा सुहावा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर द्वारा पीड़ित को इसराइल भेजने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए ले लिया जो कि पीड़ित ने कर्ज लेकर दिया था,और इजराइल भेजने के नाम पर रूस भेज दिया। रूस में पीड़ित से 12 घंटे तक काम लिया जाता था और पीड़ित के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जाता था।
पीड़ित का रूस में तबीयत खराब होने लगा वहा से भारत लौटने को कहा तो वहा के कंपनी के अधिकारी ने उससे कहा कि अपने घर से टिकट मंगा लो और 1लाख 50 हजार रूपये दो तभी तुम्हे भारत जाने दिया जाएगा।
पीड़ित किसी तरह से भारत लौटा –
भारत वापस आने के बाद रामतौलन कनौजिया से पीड़ित ने अपने रुपए मांगने के लिए फोन किया रामतौलन कनौजिया ने कहा कि अपने रुपए भूल जाओ वरना हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा।
