जन अधिकार पार्टी के बैनर तले प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन।
जन अधिकार पार्टी के बैनर तले प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 25 मार्च 2026 को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसूरत मौर्य द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि दिनांक 26 मार्च 2026 दिन बृहस्पतिवार चंद्रगुप्त मौर्य छात्रावास पटखौली में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की 2330 वें जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है किया जाएगा।
प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश महासचिव युवा उत्तर प्रदेश माननीय अमित शिवा जी रहेंगे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की इस जयंती पर ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
