जन अधिकार पार्टी द्वारा मनाया गया प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का भव्य जन्मोत्सव ।

0

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीर नगर-

आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पटखौली स्थित चंद्रगुप्त मौर्य छात्रावास में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले सम्राट अशोक महान के 2330 वा जन्मोत्सव समारोह का किया गया आयोजन।

आपको बताते चले की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननिया शिवकन्या कुशवाहा के आदेश अनुसार जन अधिकार पार्टी के बैनर तले महान प्रियदर्शी विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के 2330 जन्मोत्सव समारोह का किया गया भव्य आयोजन।

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसूरत मौर्य के अध्यक्षता में पटखौली स्थित चंद्रगुप्त मौर्य छात्रावास खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव युवा उत्तर प्रदेश माननीय अमित शिवाजी रहे।

प्रदेश महासचिव अमित शिवाजी ने बताया कि जन अधिकार पार्टी का गठन बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया और उनके निर्देश हैं कि सबको एक ही नजर से देखा जाए किसी में भी भेदभाव ना किया जाए कोई भी कार्यकर्ता जो जमीनी स्तर से पार्टी के लिए लड़ाई लड़ रहा है उसको जन अधिकार पार्टी में सबसे पहले सम्मान मिलना चाहिए और इसी तरह की सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं की वजह से यह पार्टी समता और एकता की मिसाल आने वाले दिनों में बनेगी।

मुख्य अतिथि द्वारा तथागत गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार सम्राट अशोक एक चक्रवर्ती सम्राट बने।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक को चक्रवर्ती बनने के लिए किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा और किस तरह से सारे छोटे-छोटे राज्यों को एकता और समरसता में लोगों को बांधते हुए एक बृहद भारत का निर्माण किया।

भारत का विश्व विजेता और चक्रवर्ती सम्राट कहलाए।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य वंश के थे और आज जन अधिकार पार्टी के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्षा दोनों ही मौर्य वंश के हैं इसलिए एकता समरसता और समानता आना जरूरी है, क्योंकि कुछ गुण तो वश में ही होते हैं। तथागत गौतम बुद्ध जो उस समय एक विश्व गुरु के रूप में उभर कर सामने आए।

उनके अनुसार ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा है सब लोग एक समान थे। चाहे किसी भी जाति समुदाय के लोग हो,किसी तरह का कोई भेद भाव नहीं था सब कोई बराबर सब कोई बराबर थे।

तथागत गौतम बुद्ध ने इस तरह का संदेश लोगों को दिया था। इन्हीं सब कर्म से उनको विश्व गुरु की उपाधि दिया गया।लेकिन उस विश्व गुरु और आज के विश्व गुरु में जमीन आसमान का अंतर है आज के विश्व गुरु के समय में गैस सिलेंडर के लिए डीजल पेट्रोल के लिए लाइन लगाना पड़ता है। उसके बाद भी समय पर यह सब चीज उपलब्ध नहीं हो पाती हैं लेकिन तब के विश्व गुरु के समय में ना कोई लाइन लगती थी ना किसी चीजों की समस्याएं थी लोग खुशहाल जीवन जी जीते थे।

इसलिए उम्मीद किया जा रहा है कि जन अधिकार पार्टी जब सत्ता में आएगी तो सबको समानता और समरसता का अधिकार दिलाएगी।

इस जन्मोत्सव समारोह के दौरान पार्टी के हाई कमान के आदेश अनुसार शिवदयाल मौर्य को जन अधिकार पार्टी में किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मनोनीत किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में शिवदयाल मौर्य को पाकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा और उन्हें माला पहनकर तालियों से उनका स्वागत किया गया और उनसे कार्यकर्ताओं ने अपेक्षा किया कि आने वाले समय में किसानों के हित के लिए किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे

इस जन्मोत्सव समारोह में राघव प्रसाद मौर्य (जिला प्रभारी जन अधिकार पार्टी), बृजेश मौर्य (जिला सलाहकार जन अधिकार पार्टी), मुन्ना मौर्य (जिला सचिव),वीरेंद्र गुप्ता( जिला उपाध्यक्ष), मेवालाल मौर्य (जिला महासचिव), गुड्डी मौर्या ( महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा जन अधिकार पार्टी ), सुमन मौर्या (महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी), रामदास मौर्य विधानसभा अध्यक्ष, सोनू मौर्य विधानसभा अध्यक्ष, योगेश मौर्य ,(जिला उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) के साथ-साथ दर्जनों से ऊपर कार्यकर्ता इस जन्मोत्सव समारोह में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...