जन अधिकार पार्टी द्वारा बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जन्मोत्सव।
जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बराखाल में आयोजित किया गया सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोत्सव कार्यक्रम।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना मेहंदावल अन्तर्गत बराखाल में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले महान प्रियदर्शी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।
आपको बताते चले की जन अधिकार पार्टी के बैनर तले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया शिव कन्या कुशवाहा के आदेश नुसार जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में महान प्रियदर्शी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जन्मोत्सव समारोह मेहदावल तहसील अंतर्गत नगर पंचायत मेहदावल के वार्ड नंबर 1 के बरा ख़ाल के पूर्व प्रधान अनिल मौर्य के आवास पर दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत संतोष मौर्य के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसूरत मौर्य शोभाय मान रहे। मुख्य अतिथि राम सूरत मौर्य ने महान प्रियदर्शी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किए।
उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के इतिहास पर प्रकाश डाला और वहां पर उपस्थित जनमानस को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया लोगों से कहा कि मौर्य वंश का कोई भी कार्यक्रम हो थोड़ा-थोड़ा समय निकालकर कार्यक्रम में जरूर सहभागिता करें क्योंकि अपने पूर्वजों के बारे में एक दूसरे से चर्चा करें जिससे कि मौर्य वंश के लोग अपने इतिहास के रचयिताओं को जान सके तथा मौर्य वंश जैसा शासन फिर से लाया जा सके, जिससे एक बार पूरी दुनिया भारत का फिर लोहा माने।
मौर्य वंश के शासनकाल में न्याय प्रणाली के अंतर्गत सामाजिक समरसता का संगम था मौर्य वंश के शासनकाल में जाति वर्ण व्यवस्था का कोई भेदभाव नहीं था और ना ही उच्च नीच का भेदभाव था सबको समान समझा जाता था और यही जन अधिकार पार्टी अपने शासनकाल में लाना चाहती है।
जन अधिकार पार्टी सत्ता में अगर आती है तो सामाजिक समरसता लाते हुए उच्च नीच का भेदभाव दूर करने का प्रयास करेगी। सबको समान अधिकार मिले सबको अच्छी शिक्षा मिले कोई अशिक्षित ना रहे पार्टी यही प्रयास हमेशा करेगी।
इस कार्यक्रम में ध्रुव चंद्र निषाद (जिला संगठन मंत्री )जन अधिकार पार्टी, संतोष मौर्य चंद्रिका मृदुला, श्यामू मौर्य ,वीरेंद्र गुप्ता, सुरेश मौर्य ,मुकेश मौर्य, उमेश मौर्य ,जनार्दन मौर्य,अवधेश मौर्य आदि लोगों के साथ दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
