जली शव के अवशेष का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

0

जली शव के अवशेष का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

पुरूष, महिला या अन्य का आखिर किसका मिला था जला शव

एएसपी, सीओ सिटी, एसओं व एसओजी की लगी हुई हैं टीम

जले मिले शव का आज वाल्टरगंज पुलिस करा रहीं हैं पीएम

स्कूल प्रबंधक के घर मेहसानों का लगा हैं जमांववाड़ा

श्रीमती प्रयागराजी इंटर कालेज हुआ पुलिस के हवाले

जले शव मिलने की सूचना पर बेलहर कला से पहुँचे बेटी दामाद

बस्ती-

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के ग्राम पंचायत धौरहरा के श्रीमती प्रयागराजी इंटर कालेज धौरहरा में बीते वृहस्पतिवार की सुबह कालेज के एक कक्ष में जली लाश का अवशेष मिला था। सूचना पर डीआईजी, एएसपी, सीओ सिटी, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, रूधौली, चौकी प्रभारी मनौरी, हनुमानगंज, एसओजी तथा फारेंसिक टीम पहुँचकर साक्ष्य एकत्रित किया गया था। जले शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेंज दिया गया था। घटना स्थल पर वाल्टरगंज पुलिस द्वारा कमरे का बैरिकेटिंग करके रखवाली किया जा रहा हैं। घटना के दूसरे वाल्टरगंज पुलिस द्वारा जले शव का पीएम कराने हेतु पोस्टमार्टम हाऊस शव को ले जाया गया हैं। शव के पीएम के वाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेंज दिया जाएगा। जले शव के अवशेष की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी हैं। पर, स्कूल प्रबंधक जामवन्त की पत्नी महिमा शर्मा के तहरीर के आधार पर फिलहाल पुलिस जामवन्त का ही शव मानकर आगे की कार्यवाही की जा रहीं हैं। पत्नि महिमा शर्मा के कथनानुसार पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई हैं। पुलिस को दिवाल व प्लाई पर लगे खून के धब्बों तथा स्कूल के शौचालय के अंदर सफेद चाक से लिखें गये शब्द ,,आज मेरी हत्या हो सकती हैं, इसके घर,, पर भी तेजी से काम कर रहीं हैं। ये शब्द क्या घटना के कुछ समय पहले लिखा गया हैं या फिर गुमराह करने के लिए लिखा गया होगा, पर, भी पुलिस गहनता से जॉच कर रहीं। फिलहाल शव की शिनाख्त डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

घटना के दूसरे दिन भी सीओं सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी व थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी द्वारा पहुँच कर लोगो से पुंछतांछ व तहकीकात किया जा रहा हैं। क्षेत्र के अधिकतर लोगों का शक हैं कि ये प्रबंधक जामवन्त का शव नहीं हैं। लोगों ने भी बताया कि जामवन्त एकान्तवासी था। गॉव व क्षेत्र के लोगों से काफी कम बातचीत होती थी। जामवन्त प्राथमिक विद्यालय परसा सूरत में शिक्षामित्र क़े साथ साथ बीएलओ का भी कार्यभार देंखता हैं। जामवन्त अपने घर के बरामदे में सोता रहा हैं और सुबह उठकर अपने निजी इंटर कालेज में चला जाता था। जहाँ के प्रांगढ़ में सॉग, सब्जी, लेहसून, सरसों आदि की बुवाई कर देंखभाल करता था। शुक्रवार की सुबह जामवन्त के घर पर रर्र-रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी। जामवन्त का बेटा युवराज 8 वर्ष, विराट 6 वर्ष तथा पिता लालविहारी शर्मा बरामदे में रखे तख्त पर बैठकर खाना खा रहे थे। जामवन्त के घर के पास गॉव के छोटे छोटे बच्चें गोली खेल रहें थे। धौरहरा, गंधरिया, छितही प्रहलाद के चौराहों पर इसी बात की चर्चा थी कि ,,आखिर ये किसके शव का अवशेष हैं,,। कल से जामवन्त शर्मा का भी पता नहीं चल पा रहा हैं। शौचालय में चाक से लिखे मिले शब्द की लिखावट का भी पुलिस गहनता से जॉच कर रही हैं। जामवन्त के घर में कही भी जामवन्त का एक फोटों तक नहीं हैं।

 

जले शव मिलने की सूचना पर बेलहर कलां से गुमशुदा की तलाश में पहुँचे बेटी दामाद

संतकबीर नगर जिले बेलहर कलां थाना क्षेत्र के भगौसा गॉव निवासी 70 वर्षिय अदालती पुत्र भरोस जो विगत 5 जनवरी से गायब हैं। जिनकी तलाश इनके पुत्र, पुत्रिया व दामाद कर रहें हैं। शुक्रवार की सुबह हिन्दुस्तान अखबार में छ्पी खबर को पढ़कर गुमशुदा अदालती की पुत्री सुनीता, रीना, मेनका, दुर्गावती दामाद कुलदीप व मोहित धौरहरा पहुँचे। जहाँ पर मौजूद एसआई लालबहादुर सिंह से गुमसुदा पिता का हुलिया बताकर पुंछतांछ बेटिया कर रहीं थी। एसआई द्वारा इन सबका डिटेल लेकर वापस भेंज दिया गया हैं। शव के राख की छ्नाई किया गया तो दो दात मिले है। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर लैब भेंजने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...