जालसाजी के आरोपी प्रधान पुत्र के गिरोह पर गैंगस्टर !

0

जालसाजी के आरोपी प्रधान पुत्र के गिरोह पर गैंगस्टर, कुर्क होगी संपति !

गोरखपुर/ब्रेकिंग्-

गांव के अनपढ़ लोगों के आधार व पैन कार्ड पर दूसरे की फोटो लगाकर जमीन की जालसाजी करने वाले प्रधान पुत्र गोविंद साहनी के गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। दरअसल, अपराध मुक्त गांव बनाने के अभियान में हरैया गांव में सर्वाधिक केस पाए गए थे, जिसमें जालसाजी के मामले ज्यादा थे। इसके बाद ही एक्शन में आई पुलिस ने आरोपितों को जेल भिजवा दिया था और चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब इनके अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, जिसे कुर्क किया जाएगा।

दरअसल, करीब छह महीने पहले एसएसपी ने अपराध की समीक्षा की थी, जिसमें हरैया गांव में पिछले चार वर्ष में 100 से अधिक मामले सामने आए थे। इसी के बाद एसएसपी ने एक अभियान की शुरुआत इसी गांव से करा दी थी। अभियान के तहत गांव में अपराध करने वालों पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी थी। वहीं यह सामने आया था कि प्रधान मिथिलेश साहनी का बेटा गोविंद साथी सुरेश यादव, हरैया के ही सद्दाम हुसैन, रंजित उर्फ रणजीत चौधरी, सागर कुमार निषाद व मनोज कुमार के साथ मिलकर आम लोगों से जालसाजी करता है। यह सभी आधार कार्ड व पैन कार्ड पर अपने परिचितों की फोटो लगाकर फिर दूसरे आदमी को खड़ा करके जमीन का बैनामा करके बेच देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...