जालसाज महिला कर रही सरकारी संसाधन का दुरुपयोग ग्रामीण ने किया जांच का अनुरोध

जालसाज महिला कर रही सरकारी संसाधन का दुरुपयोग ग्रामीण ने किया जांच का अनुरोध
संत कबीर नगर – आज दिनांक 13/02/2025/ को जनपद संत कबीर नगर के जिला कार्यालय पर एक चौका देने वाला मामला सामने आया जिसमें प्रार्थी अशोक कुमार पुत्र विंध्याचल सकीन मझगांवा तप्पा औराडाड परगना महुली पूरब जनपद संत कबीर नगर के निवासी ने गायत्री देवी पर यह इल्जाम लगाया है। कि यह एक जलसा किस्म की महिला है जो एक साथ दो-दो पति के संपत्ति का लाभ उठा रही है। साथ ही साथ अशोक कुमार ने गायत्री देवी पर यह भी इल्जाम लगाया है, कि उसका काम ही जालसाजी करना है, अशोक कुमार ने यह भी बताया है कि गायत्री देवी ने एक झूठा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर यह मांग किया है, कि उसकी पुत्रवधू को बहला फुसला कर उसका बैनामा करवा लिया गया है, जो कि गलत है अशोक कुमार ने बताया कि सीमा देवी गायत्री देवी की पुत्र वधू नहीं है। क्योंकि गायत्री देवी फुलेसर की पत्नी है तथा सीमा देवी बृजभान की पुत्रवधू है। अशोक कुमार ने बताया कि गायत्री देवी का अवैध संबंध बृजभान से था। जबकि गायत्री देवी अपने पति फुलेसर के जीवन काल में बिना तलाक के बृजभान से विवाह नहीं कर सकती। किंतु गायत्री देवी ने अपने जलसा जी के बाद फुलेसर की पत्नी के रूप में आंगनबाड़ी में नौकरी कर रही हैं। तथा अशोक कुमार ने यह भी बताया कि गायत्री देवी ने अपने पति बृजभान की मृत्यु के पश्चात उसके पत्नी के आपदा विभाग से 400000 (चार लाख रुपये ) का सहायता राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं। ऐसे में अशोक कुमार ने बताया कि एक महिला एक साथ दो व्यक्तियों के पत्नी के रूप में सरकार से लाभ प्राप्त कर रही है। जिससे सरकार के साथ ही समाज को भी क्षतिकारित हो रही है। अशोक कुमार ने बताया कि गायत्री देवी बृजभान की मृत्यु के पश्चात वह बृजभान के संपत्ति में भी अपना नाम दर्ज कराकर संपत्ति को छिन्न-भिन्न करने के प्रयास में हैं। अशोक कुमार ने बताया कि यह महिला हमेशा फर्जी मुकदमे में फसाने की भी धमकी देती रहती है। अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति में उसके समस्त विधि विरुद्ध कार्यों की जांच करते हुए आंगनवाड़ी में किये जा रहे सेवा कार्य को समाप्त करते हुए शासकीय धन को गलत रूप से हड़पने की भी जांच कराते हुए उसकी रिकवरी करके उसकी कानूनी कार्रवाई भी कि जाए । और गायत्री देवी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया।