ITM गीडा में सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत 1,150 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
गोरखपुर -
इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) गीडा, गोरखपुर में सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 1,150 विद्यार्थियों के लिए भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फॉर एम्पावर्ड सोसाइटी (स्वदेश) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के सहयोग से संचालित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. पूनम टंडन,कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय उपस्थित रहीं। साथ ही डॉ. एन. के. सिंह तथा डॉ. राजीव निगम भी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी एवं डिजिटल युग में तकनीकी कौशल का अत्यधिक महत्व है। सैमसंग जैसी अग्रणी कंपनी के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर डॉ राजीव निगम ने कहा कि “हमारा उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को पूर्ण किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आईटीएम गीडा सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। सैमसंग इनोवेशन कैंपस के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ है, जो उनके करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी 1,150 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सैमसंग के प्रतिनिधि नितिन,फार्मेसी निदेशक डॉ पी डी पांडा,डॉ आर एल श्रीवास्तव, डॉ ए आर त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा,डॉ आशुतोष गुप्ता,डॉ आशुतोष राव,विनीत राय, शालिनी सिंह, दीप्ति ओझा सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

