इंटर में फेल हुआ छात्र , घर में छत की कुंडी में रस्सी लगाकर किया आत्महत्या

0

Oplus_16908288

इंटर में फेल हुआ छात्र , घर में छत की कुंडी में रस्सी लगाकर किया आत्महत्या !

 बखिरा, संत कबीर नगर ।

थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी एक 19 बर्ष का छात्र इंटर मिडिएट परिक्षा में फेल होने से क्षुब्ध होकर बुधवार एक बजे जान दे दिया। छात्र का शव बुधवार दोपहर घर के घारी में छत की कुंडी में फंदे से लटका मिला। सुचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह व इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

बखिरा थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी विवेक कन्नौजिया 19 बर्ष पुत्र बृजनंदन मुंबई में पिता के साथ रहकर पढ़ाई करता था। इस बर्ष वह इंटर की परिक्षा दिया था। एक माह पूर्व अपने घर इमिलिया आया था।बीते दिनों इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम आया था। परीक्षा में फेल होने से विवेक डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि परिवार के सदस्य बुधवार को भोजन कर आराम कर रहे थे। विवेक दोपहर एक बजे घर के घारी में छत की कुड़ी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर में पहुंचीं तो देखा विवेक का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा है। परिजनों से मिली सूचना पर पहुंचे सीओ मेंहदावल सर्व दमन सिंह व इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक के विकास व विवेक दो छोटे भाई हैं। बड़े बेटे की मौत से मां आशा देवी व परिजनों को रो – रोकर बुरा हाल हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...