इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा मे एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

0

गोरखपुर ‌-   

गोरखपुर स्थित इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा मे एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें फार्मेसी विभाग द्वारा संस्थान परिसर मे रक्त दान भी किया गया।

शिविर का उद्घाटन फीता काटकर संस्थान के निदेशक डाॅ0 एन के0 सिंह एव निदेशक फार्मेसी डाॅ0 पी 0डी0 पाण्डा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे हुआ जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।

 

शिविर का संयोजन बी आर डी मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक की इंचार्ज डाॅ0 मिनाक्षी द्वारा किया गया, उन्होंने कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ब्लड बैंक टीम का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दिया |

आईटीएम निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा, आईटीएम केवल शिक्षा के क्षेत्र में नहीं, अपितु सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सेवा और मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं।

रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। युवाओं की भागीदारी इस सामाजिक जिम्मेदारी को एक नई दिशा देती है।

इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य ब्लड बैंक टीम द्वारा सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत संपन्न किया गया। शिविर मे 55 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रहण किया गया |

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. मीनाक्षी मिश्रा श्वेता सिंह, सुजाता,देवांजली प्रसाद अर्शद अयूब, सहित सभी शिक्षकगण एवं जया, ममता, शिवांशु, शिवांश, गोपाल, विभय छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...