इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गंभीर धाराओं में दर्ज थे विभिन्न मुकदमे
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
थाना रिसिया की पुलिस ने बीती रात एक ईनामिया अपराधी को गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध रिसिया थाने मे कई मुकदमे पंजीकृत थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी रिसिया मदनलाल को सूचना मिली की पुलिस द्वारा इनाम घोषित आरोपी शाहिद रजा पुत्र हकीम निवासी निबिया हुसैनपुर परेवा खान-मुकाम मार्ग पर देखा गया है। इस थाना प्रभारी ने कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सर्व जीत यादव, देवेंद्र कुमार आदि के साथ दबिश डालकर आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया की आरोपी के विरूद्ध रिसिया थाने मे एससीएसटी सहित कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज था और आरोपी पर ईनाम भी पुलिस द्वारा घोषित था। उन्होने बताया की आरोपी को पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
