इलाज के दौरान 22 वर्षीय घायल युवक की हुई मौत ।
इलाज के दौरान 22 वर्षीय घायल युवक की हुई मौत ।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।धनघटा थाना क्षेत्र के करियाजोत गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गयी। पिछले तीन फरवरी को युवक बाइक से हैंसर बाजार जा रहा था। रास्ते मे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हैंसर से जिला अस्पताल व बाद में हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार करियाजोत गांव निवासी बाइस वर्षीय साहिल पुत्र रामदीन गौतम मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे घर से हैंसर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बारीडीहा गांव के समीप पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हँसर बाजार पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्काल उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
