HRPG कालेज में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन।

0

846 युवाओं का हुआ चयन। 

संतकबीर नगर ।

उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर तथा हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय खलीलाबाद में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि आज के समय में रोजगार केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का प्रतीक बन चुका है। जब एक युवा को रोजगार मिलता है, तो केवल उसका ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज का विकास होता है। इसी उद्देश्य से ऐसे मेलों का आयोजन किया जाता है, जहाँ एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियाँ और संस्थान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।

वृहद रोजगार मेले में 1238 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया , जिसमें से 846 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। कुल 22 कम्पनियां इस रोजगार मेले में सम्मिलित हुई। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह मेला युवाओं को न केवल नौकरी देता है, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है। आज का युग कौशल का युग है। केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आपके हुनर, आपकी मेहनत और आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली पहचान है। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूँगा कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ। अपने अंदर आत्मविश्वास रखें, सकारात्मक सोच रखें और नई-नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें।

इस अवसर पर श्रीमती माधवी उपाध्याय जिला सेवायोजन अधिकारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थित रूपरेखा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ विजय कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में उदय नारायण, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई भगौसा, बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई खलीलाबाद, डा0 मनोज मिश्र, दिप्शी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...