हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
आज का भारत लाईव न्यूज चैनल के तरफ से हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्रों व छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को आज का भारत लाईव न्यूज चैनल के तरफ से कराये गए हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण सभी छात्रों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित।
आपको बताते चले कि नवंबर माह 2025 में उच्च प्राथमिक विद्यालय उर्दहवा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजमपुर में आज का भारत लाईव न्यूज चैनल के तरफ से एक हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें से उच्च प्राथमिक विद्यालय उर्दहवा कक्षा 6,7,8 से 23 छात्र छात्राओं ने हिंदी निबंध प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया गया
तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजमपुर मे कक्षा 6,7,8,से 33 छात्र छात्राओं ने हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण प्रतिभागियों कक्षाओ के अनुसार प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान का चुनाव कर बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी और जेमेट्री बॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय उर्दहवा में कक्षा 6 में प्रथम स्थान कृतिका मौर्या, द्वितीय स्थान शिवांगी यादव, तृतीय स्थान राधा राव, कक्षा 7 में प्रथम स्थान शिवांगी यादव, द्वितीय स्थान अंशिका तथा तृतीय स्थान श्रृष्टि।
कक्षा 8 में प्रथम स्थान अनुष्का शर्मा, द्वितीय स्थान प्रिया तथा तृतीय स्थान दिवेश मौर्य।

इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजमपुर में कक्षा 6 में प्रथम स्थान अर्पित द्वितीय स्थान शिवांगी तथा तृतीय स्थान नितेश मौर्य ने प्राप्त किया।
कक्षा 7 में प्रथम स्थान रिया मौर्या द्वितीय स्थान नेहा मौर्या तृतीय स्थान चांदनी मौर्या
कक्षा 8 में प्रथम स्थान चांदनी गुप्ता द्वितीय स्थान निधि तथा तृतीय स्थान पर स्मिता रही दोनों विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने प्रमाण पत्र, ट्रॉफी तथा जेमेंट्री बॉक्स पाकर अपने अपने विद्यालय तथा अपने कक्षा का मान बढ़ाया।
बच्चों से पूछने पर बच्चों ने बताया कि हमारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापिकाओं का इस हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने में बहुत बड़ा योगदान है
पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से बच्चों का मानसिक व शैक्षिक विकास होता है, वही इस प्रतियोगिता के लिए आज का भारत लाइव न्यूज़ चैनल को प्रधानाध्यापक ने बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया है।
