आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का होगा आयोजन
Oplus_16908288
146 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह।
संतकबीर नगर-
जनपद संतकबीर नगर के खलीलाबाद ब्लाक अन्तर्गत सियरासांथा स्थित एक मैरेज हॉल में आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें 146 जोड़ों का सामुहिक विवाह होना सुनिश्चित हुआ है।
इस कार्यक्रम के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया है , दिनांक 24 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद के सभी 09 विकासखंडों के कुल 146 जोड़ों का सामूहिक विवाह एक निजी मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर मे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, विवाह मंडप, वीआईपी के स्वागत सत्कार, जलपान की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वीडियोग्राफी सहित सामूहिक विवाह को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रभारी नामित करते हुए दिशा-निर्देश दिया गया है।
