हमला करने घर मे घुसे हमलावर, ग्रामीणों ने एक को दबोचा

0

हमला करने घर मे घुसे हमलावर, ग्रामीणों ने एक को दबोचा

संतकबीर नगर -धनघटा।-धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना में सोमवार की शाम एक घर मे आधा दर्जन लोग चाकू लेकर हमला करने घुस गए। लेकिन घर के परिजनों की सजकता से हमलावर मकसद में नाकाम हुए। परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर चाहरदीवारी कूद कर भागने में सफल रहे। इस बीच चहारदीवारी कूद कर भाग रहे एक हमलावर को घर के परिजनों ने घायल अवस्था मे पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही होसका था।

धनघटा पुलिस को सौंपी तहरीर में गांव निवासी कौशिल्या देवी पत्नी चन्द्र‌केश निषाद ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गांव में कुछ लोगो के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। उसी विवाद को लेकर गाँव के अराजक व मनबढ़ युवकों महेश, गोलारू, जीतबहादुर आदि आधा दर्जन लोग चाकू लेकर मेरे घर में चाहरदिवारी कूद कर दाखिल हो गये। उक्त सभी लोग हमारे लड़के को मारने के लिए इधर उधर कमरे में खोजने लगे। संयोगवश मेरा लड़‌का घर मे नही था। परिजनों ने हमलावरों का विरोध किया तो चाकू लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। हमलावर जान-माल की धमकी देते देते हुए दीवार फांदते हुए वापस जाने लगे। इस दौरान एक हमलावर दीवार फांदते समय गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उक्त घटना से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है।

इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...