ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई का बैठक हुआ सम्पन्न।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अब राज्य ही नहीं राष्ट्र स्तर का संगठन – सौरभ त्रिपाठी ।
संत कबीर नगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक जिला स्थित खंड विकास सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें जिला इकाई के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
जीपीए जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अब राज्य ही नहीं अपितु राष्ट्र स्तर का संगठन बन गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का हर एक सदस्य के सुख दुख में सम्मिलित होने का पूर्ण प्रयास करता हूं।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई के द्वारा आने वाले समय में संत कबीर नगर जिला इकाई एक अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए पत्रकार बंधुओं के हित में आयाम स्थापित करने का कार्य करेगा।

इसदौरान जिला संरक्षक के के निर्भीक,जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह,जिला संगठन मंत्री आलोक बर्नवाल,जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने भी संगठन के बारे में विचार व्यक्त किए।इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नारायण राय,जिला मीडिया प्रभारी सुनील अग्रहरि समेत जीपीए के सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।
