गोरखपुर ‌- सरफिरे युवक ने पिता व भाई पर ब्लेड से किया हमला, दोनों गंभीर।

0

Oplus_16908288

सरफिरे युवक ने पिता व भाई पर ब्लेड से किया हमला, दोनों गंभीर।

गोरखपुर ‌- सहजनवां।

सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार रविंद्र निषाद (56 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामू निषाद व उनके पुत्र विनय (20 वर्ष) निवासी महुआपार पर विशाल (25 वर्ष) ने ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आए दिन घर में पिता व भाई से विवाद करता रहता था। इसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...