गोरखपुर – सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, ₹60,000 की लूट, मामला दर्ज।
सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, ₹60,000 की लूट, मामला दर्ज।
गोरखपुर -
गीडा क्षेत्र के ग्राम तेंनुअन में एक सब्जी विक्रेता सुजीत, पुत्र तूफानी पर बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे गंभीर हमला और लूटपाट करने की घटना सामने आई।
सुजीत सेमरहवा बाबा के मंदिर पर अपनी सब्जी की दुकान लगा रहे थे, तभी भड़सार निवासी विशाल साहनी, रोशन साहनी, अमन साहनी, शिव शंकर साहनी और इंद्रपाल साहनी ने गोलबंद होकर उनकी दुकान पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करते हुए आरोपियों ने दुकान से ₹60,000 रुपए लूट लिए और सुजीत को मुर्दा समझकर फरार हो गए।
घटना के बाद सुजीत ने गीडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुजीत ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है और अपने लूटे गए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा।
