गोरखपुर - पिपराइच विधानसभा में छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण !
Oplus_16908288
पिपराइच विधानसभा में छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण !
गोरखपुर !
पिपराइच विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी शिवनारायण कुमार जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क पूजन सामग्री और चाय वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में श्रीमती कुसुमलता, उमेश चौधरी, सतेन्द्र गौड, अर्जुन प्रजापति, सरस्वती और समाजसेवी सुनील मणि त्रिपाठी एवं कुलदीप पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया है।शिवनारायण कुमार जायसवाल ने सभी का धन्यवाद देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
