गोरखपुर - पोषण माह अभियान एवं मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

Oplus_16908288
पोषण माह अभियान एवं मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।
सहजनवां – गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आठवां राष्ट्रीय पोषण माह और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में 13 अक्टूबर दिन सोमवार को विकासखंड कार्यालय सहजनवां में एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया।
जिसका नेतृत्व प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमता त्रिपाठी ने किया। जागरूकता अभियान के तहत सुंदर झांकी निकाली गई तथा बच्चों को पोषण से जुड़ी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा क्षमता संवर्धन हेतु क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कमलदीप नारायण,खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर,सीडीपीओ क्षमा त्रिपाठी, सुपरवाइजर यशवंत देवी,ब्लॉक समन्वयक वैंकटेश शुक्ला, अनिल मिश्रा,मंदाकिनी पांडे, सहित सभी ग्राम सचिव प्रधान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।