गोरखपुर - कांग्रेस पार्टी से शकुंतला आर्य को बिहार में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मिली नियुक्ति !

Oplus_16777216
कांग्रेस पार्टी से शकुंतला आर्य को बिहार में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मिली नियुक्ति !
नगर पंचायत घघसरा की पूर्व में रही कांग्रेस की चेयरमैन प्रत्याशी !
गोरखपुर –
नगर पंचायत घघसरा से कांग्रेस की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रही शकुंतला आर्य को बिहार में पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया गया है। शकुंतला आर्य अब बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा के ग्राम मझौरा पश्चिम टोला में कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगी। शकुंतला आर्य को बिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका मुख्य कार्य जनता को कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित करना और हाथ चुनाव निशान पर वोट डालने के लिए प्रेरित करना होगा।शकुंतला आर्य बिहार में तब तक कार्य करेंगी जब तक वहां चुनाव का कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता।
उनका कार्य क्षेत्र बथनाहा विधानसभा, ग्राम मझौरा पश्चिम टोला, जिला सीतामढ़ी, बिहार है।गोरखपुर की धरती से चलकर शकुंतला आर्य अब बिहार में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगी। कांग्रेस कमेटी ने उनकी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया है । तथा गोरखपुर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के समस्त कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष एवं महिला जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह ,मंडल प्रभारी मंडल गोरखपुर हरगोविंद चौबे ,मंडल उपाध्यक्ष बेचन शर्मा अध्यक्ष भारती किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव संतराज यादव ने आभार व्यक्त किया है।