गोली कांड में घायल बहनों को अस्पताल से मिली छुट्टी !

गोली कांड में घायल बहनों को अस्पताल से मिली छुट्टी !
गोरखपुर- गगहा क्षेत्र के हाटा निवासी दिवंगत अनंत यादव की दो बेटियां पूजा यादव (28) और नैंसी यादव (20) को दो मई को सिविल लाइंस पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में स्थित आवास में आजमगढ़ जिले के रहने वाले मनदीप ने गोली मार दी थी ! सिरफिरे युवक की गोली से घायल सिविल लाइंस एरिया की रहने वाली सगी बहनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 11 दिन तक भर्ती रहने के बाद वह अब अपने घर लौट आईं हैं। पुलिस टीम अब उनका बयान दर्ज करेगी। उधर, गोली से घायल आरोपित मनदीप का पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उसे जेल भेजवाने कार्रवाई करेगी। गगहा क्षेत्र के हाटा निवासी दिवंगत अनंत यादव की दो बेटियां पूजा यादव (28) और नैंसी यादव (20) को दो मई को सिविल लाइंस पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में स्थित आवास में आजमगढ़ जिले के रहने वाले मनदीप ने गोली मार दी थी।
बहनों को गोली मारने के बाद मनदीप भी घर के बाहर गोली से घायल हाल में पड़ा था। बताया गया था कि उसने खुद को गोली मार ली थी हालांकि मां ने बताया कि मनदीप के साथ उसके पिता व दो अन्य लोग आए थे। उन लोगों की फायरिंग से मनदीप को गोली लगी है। घटना के बाद से ही मनदीप का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। उसके सीने में फंसी गोली का आपरेशन नहीं हो पाया है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बहनों की हालत में सुधार होने पर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है। आरोपित का इलाज चल रहा है। डॉक्टर की रिपोर्ट पर उसे कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल किया जाएगा।