गोला में तैनात दरोगा पर रेप का केस दर्ज , दरोगा निलंबित

0

गोला में तैनात दरोगा पर रेप का केस दर्ज , दरोगा निलंबित

गोरखपुर-प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली सोनभद्र की युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में पुलिस ने गोला थाने में तैनात दरोगा अभिषेक मिश्रा व उसके चचेरे ससुर कथित इंस्पेक्टर श्याम शुक्ला पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित दरोगा अभिषेक मिश्रा ने दूसरी युवती से शादी कर ली है और चचेरे ससुर श्याम शुक्ला ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर प्रयागराज के सराय ममरेज बुलाकर अपमानित किया।

उधर, एसएसपी ने आरोपित दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का भी आदेश दे दिया है।

आरोपित दरोगा अभिषेक मिश्रा मूलरूप से जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने केस दर्ज दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के दौरान फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अभिषेक मिश्रा से हो गई। बातचीत नजदीकी में बदल गई, तब अभिषेक ने बताया कि वह दरोगा है और ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग हो जाएगी। आरोप है कि शादी का विश्वास दिलाकर वह 21 अगस्त 2023 को प्रयागराज के एक होटल में ले गया और वहां पर 25 अगस्त तक साथ में रहा। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। फिर उसकी शादी तय होने की जानकारी होने पर दो मार्च 2024 को उसके गांव जौनपुर जाकर उसके पिता अशोक से संपर्क उसके पिता ने समझाकर घर भेज दिया। इसी बीच मार्च-2024 में उसकी पोस्टिंग गोला थाने में हो गई। इसके बाद उसका व्यवहार और बदल गया। 17 जनवरी 2025 को अभिषेक के जन्मदिन पर गोरखपुर आई। उसकी ड्यूटी उस समय गोरखनाथ मेला में थी। उसने घुमाने के बाद एक दिन के लिए गोलघर के एक होटल में रोका और शारीरिक संबंध बनाया। 24 जनवरी को उनके रिश्तेदार के द्वारा जानकारी हुई कि अभिषेक की शादी तय हो गई है। अभिषेक के मोबाइल पर फोन किया और काफी बातें हुई, उसने कहा कि घरवालों से बात हो गई है और 31 जनवरी तक शादी कर लेगा। लेकिन फिर पता चला कि वह छुट्टी लेकर शादी करने गया है। बीती 12 फरवरी को वह जौनपुर के सुरेरी थाना पहुंची और थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी तो उन्होंने एक शादी का कार्ड दिया। युवती ने उसके पिता से वाट्सएप के माध्यम से बातचीत की और फिर उसके चाचा श्याम शुक्ला ने खुद को इंसपेक्टर बताते हुए मिलने के लिए हंडिया सर्किल के थाना सराय ममरेज प्रयागराज में बुलाया और फिर उसे अपमानित करते हुए अभद्र गालियां देकर चरित्र पर लांछन लगाकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...