घर में है शादी, हल्दी की चल रही थी रस्म, तभी खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग

0

*सिलेंडर में लगी आग, 3 लोग झुलसे* 

 

*घर में है शादी, हल्दी की चल रही थी रस्म, तभी खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग*

 

 

*गोरखपुर के बांसगांव थाने क्षेत्र के घईसरा गांव का मामला, समय रहते लोगों ने आग पर पाया काबू*

 

*गोरखपुर-*घईसरा निवासी नागेंद्र के बेटे काशी (25) की 25 अप्रैल को शादी है। गुरुवार को हल्दी की रस्म के लिए तैयारियां चल रही थीं। घर के बाहर टिन शेड में भोजन तैयार हो रहा था। इस दौरान सिलेंडर में लगने वाले चूल्हे की पिन ढीली होने के कारण जैसे ही चूल्हे में आग लगाई गई, गैस सिलेंडर के पास आग पहुंच गई और धमाके के साथ सिलेंडर हवा में उछल गया। अचानक हुए तेज धमाके से लोगों में अफरातफरी मच गई, लोग आग से बचाव के उपाय करने लगे। हादसे में आग से तीन लोग झुलस गए। वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और पास में ही मौजूद बालू और मिट्टी बोरियों में भर कर सिलेंडर पर डाला और आग की लपटों पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग के कारण भोजन बनाने में लगे रामरक्षा का पैर और हाथ, यशवंत का पैर तथा मदन के पैर और बाल लपटों से झुलस गए। लोगों ने उन्हें निकट के अस्पताल पहुंचाया। गांवों, कस्बों में होने वाले मांगलिक आयोजनों में लोगों के घरों में अथवा मैरेज हॉल आदि में बड़ी संख्या में भोजन बनाने की व्यवस्था की जाती है, किंतु आग से बचाव और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जाते हैं। एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी, लोगों को बचाव के इंतजाम करने का आदेश जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...